Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार है भगवान राम की नगरी, पहुंचने लगे मेहमान, सामने आई तस्वीरें

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार है भगवान राम की नगरी, पहुंचने लगे मेहमान, सामने आई तस्वीरें

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार है भगवान राम की नगरी, पहुंचने लगे मेहमान, सामने  आई तस्वीरें

Ayodhya Ram Mandir Pran pratistha: आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का छठवां और महत्वपूर्ण दिन है। इस समारोह के शुभ घड़ी का इंतजार सनातन धर्म को 500 सालों से है। प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान गर्भगृह में चल रहा है, जिसमें सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य विशिष्ट मेहमानों का अयोध्या पहुंचना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अयोध्या जाएंगे। और सरयू नदी में डुबकी लगा सकते हैं। पूरे देश इस ऐतिहासिक पल को टीवी पर लाइव देखेगा। क्योंकि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातःकाल 10 बजे से 'मंगल ध्वनि' का भव्य वादन होगा। 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र बजाए जाएंगे। विभिन्न राज्यों से कुल 7140 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, और ये मेहमान गर्भगृह के आसपास तीन स्थानों पर बैठेंगे। बैठने के लिए सीट का निर्धारण डिजिटल आईडी से होगा। जो हर निमंत्रण पत्र पर दिया गया है। स्कैन करने पर बैठने का स्थान पता चलेगा। सभी मेहमान 3 से 5 घंटे तक मंदिर परिसर में रहेंगे, और पूजा के अंत में उन्हें विशेष उपहार और प्रसाद दिया जाएगा। इस अवसर पर लखनऊ और अयोध्या एयरपोर्ट पर 150 से अधिक विमान लैंड करेंगे। क्योंकि कुल 7140 मेहमानों को आमंत्रण भेजा गया है। इनमें 150 संत शामिल है। इस लिस्ट में 880 उद्योगपतियों का नाम है। आपको बता दें कि पीएम मोदी 3 बजे तक अयोध्या में रहेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले भव्य - नव्य राम मंदिर की मनमोहक तस्वीरें हुई जारी

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image