Bihar Political Crisis: नीतीश महागठबंधन के CM पद से आज दे सकते हैं इस्तीफा

Bihar Political Crisis: नीतीश महागठबंधन के CM पद से आज दे सकते हैं इस्तीफा

Bihar Political Crisis: नीतीश महागठबंधन के CM पद से आज दे सकते हैं इस्तीफा

Bihar Political Crisis: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद बीजेपी ने 2024 के चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है। और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बीजेपी ने 400 सीटों का लक्ष्य निर्धारित भी कर लिया है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार की बीजेपी के साथ डील हो गई है, और इस डील के तहत नीतीश महागठबंधन के मुखिया सीएम पद से आज इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद 28 तारीख को बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार के मुखिया के रूप में शपथ ले सकते हैं। बिहार में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है।

बिहार में सियासी उलटफेर के संकेत शुक्रवार को रिपब्लिक डे समारोह के दौरान हुए। नीतीश कुमार के बगल में अवध बिहारी चौधरी बैठे नजर आए। जबकि तेजस्वी यादव नहीं थे। राज्यपाल के कार्यक्रम में भी तेजस्वी नहीं पहुंचे। नीतीश ने अशोक चौधरी को कुर्सी पर बिठाया। जिस पर पहले तेजस्वी का नाम था।

नीतीश ने अब लालू का फोन कॉल उठाना किया बंद। स्पीकर की खाली कुर्सी पर विपक्ष के नेता विजय सिन्हा को बैठाया गया। यह तस्वीर बिहार की सियासी हालात को बताने के लिए सबसे सटीक है। महागठबंधन का टूटना तय है। नीतीश ने तेजस्वी की परवाह छोड़ दी। अब बड़े भाई लालू का भी फोन कॉल नहीं उठा रहे हैं। दिल्ली से पटना तक बैठकें जारी हैं। आज शाम चार बजे बीजेपी की पटना में बैठक है, जिसमें सभी सांसद और विधायक मौजूद होंगे। विनोद तावडे भी मीटिंग में शामिल होने के लिए पटना पहुंच रहे हैं। कल सुबह 10 बजे जेडीयू की बैठक होगी।  जिसमें सभी कार्यक्रम रद्द हैं।

नीतीश के एनडीए में वापसी का प्लान तैयार है। बीजेपी की मीटिंग से पहले सुशील कुमार मोदी ने नीतीश के लिए एनडीए के दरवाजे खोलने का संकेत दिया। RJD ने भी सभी विधायकों को बुलाया है और महागठबंधन में कांग्रेस ने भी बैठक बुलाई है। नीतीश के एनडीए में आने से बीजेपी को मोदी विरोधी इंडिया अलायंस की मोर्चेबंदी में बड़ा फायदा होगा। और बिहार में अति पिछड़ा वोट बैंक भी मिलेगा।