UP के किसानों के बच्चों को बड़ी सौगात, कृषक छात्रवृत्ति 3000 से बढ़कर 5000 रुपये होगी
उत्तर प्रदेश के किसानों और खेतिहर मजदूरों के परिवारों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के विस्तार और छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
अब पात्र मेधावी विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति 3 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 5 हजार रुपये प्रतिमाह करने की तैयारी की जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा योग्य छात्रों तक पहुंच सके।
इसके लिए योजना का दायरा बढ़ाने और नई कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने किसान सहायता योजनाओं की अवधि को भी साल 2030 तक बढ़ाने का फैसला लिया है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लिए 3025.49 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
सरकार का कहना है कि इस पहल से किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा में आर्थिक मदद मिलेगी और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
news desk MPcg