बिलासपुर सांसद तोखन साहू बन सकते हैं केंद्रीय मंत्री
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा शीट से भारतीय जनता पार्टी के तोखन साहू नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बन सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी संसदीय दल आज दिल्ली पहुंचे है। ऐसे में बिलासपुर सांसद तोखन साहू को प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया है। उन्हें बताया गया कि शाम को आपको शपथ लेना है।इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। अब तोखन साहू आज शाम को मंत्री पद की शपथ लेंगे। साहू को भाजपा ने पहली बार बिलासपुर संसदीय सीट से टिकिट दिया था।उन्होंने कांग्रेस के देवेंद्र यादव को डेढ़ लाख से अधिक वोटो से हराया।सांसद चुने जाने के बाद तोखन साहू ने जब पहली बार लोकसभा की दहलीज पर कदम रखा तो वहां पर प्रवेश द्वार की सीढ़ियों को दंडवत प्रणाम किया था। वहीं उन्हें बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लग गया है।बिलासपुर सांसद तोखन साहू को भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ भवन में बधाई दी।
आपको बता दे साहू लोरमी विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला के ग्राम डिंडौरी में 15 अक्टूबर, 1969 को जन्मे तोखन साहू ने एम ए तक पढ़ाई की है। उनके परिवार में पत्नी लीलावती साहू, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।साल 1994 से पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। इस दौरान वह लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के पंच चुने गए थे। वह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा से कांग्रेस के दिग्गज नेता धर्मजीत सिंह को हराकर भाजपा से विधायक बने। वर्ष 2015 में छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव बनाये गए तथा इसके बाद वह विधानसभा की विभिन्न समितियों के सदस्य भी रहे। साहू की आय का साधन विधायिक पेंशन और खेती-किसानी है। वहीं, उनकी पत्नी बिजनेस संभालती हैं।
Newsdesk