आज न्यूयॉर्क की पिच होगा भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला
टी 20 वर्ल्ड कप का 19वा मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है जो, रात को 8:00 बजे से शुरू होगा.
आज भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में सुपरहिट मुकाबला खेला जाना है। नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए जानलेवा साबित हुआ है. क्योंकि इस पिच पर रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे कई दिग्गज खिलाडी चोटिल हुए है। यह गेंदबाजों के लिए काफी सही बताई जाती है, मगर बल्लेबाजों के लिए काफी खतरनाक बताई जाती है.
आपको बता दे भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने ओपनिंग की शुरुआत जीत के साथ की थी. वहीं, पाकिस्तान को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आज पाकिस्तान के लिए खासकर यह मैच काफी अहम है. दूसरी ओर भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में पहुंचने के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. बता दें कि पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था. टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम को पाकिस्तान से केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
Newsdesk