महाराष्ट्र के जलगांव में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट

महाराष्ट्र के जलगांव स्थित कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने 17 मजदूर झुलस गए,इस घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी गई.

महाराष्ट्र के जलगांव में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट

आज महाराष्ट्र के जलगांव स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है  घटना के वक्त कंपनी में मजदूर काम कर रहे थे लेकिन आग लगने की भनक लगते ही बहुत से मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए,  मिली जानकारी के अनुसार17 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए जबकि एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार आग लगने से पहले बड़ा धमाका हुआ। इसके बाद देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री से आग की लपटें उठने लगी।

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि केमिकल कंपनी की आग बढ़ती जा रही है, जिससे आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। फायर अधिकारी ने कहा कि आग का दायरा कम करने के प्रयास किये जा रहा  हैं और आस-पास की कंपनियों को खाली करवा दिया गया है। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बात दे कि, कंपनी में आग लगने के कारण आस पास के इलाको में भी असर देखने को मिल रहा है क्षेत्र में रसायनयुक्त धुंआ फैल गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत आने लगी है।