CM:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा:समनापुर बनेगा तहसील, गाड़ासरई बनेगी उप तहसील
CM:रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेगा 250 रुपये का शगुन, 450 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर ,डिंडोरी में 147 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, 24 घंटे बिजली की सुविधा का वादा,डिंडोरी में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज और पुल निर्माण की घोषणा,शव वाहन और एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव |
सीटीटुडे | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी में लाड़ली बहनों के कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने समनापुर को तहसील और गाड़ासरई को उप तहसील बनाने का वादा किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने गांवों में 24 घंटे बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रक्षाबंधन के मौके पर 1250 रुपये के साथ 250 रुपये अतिरिक्त राखी शगुन के रूप में देने की बात कही। लाड़ली बहनों को 450 रुपये का गैस सिलेंडर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 147 करोड़ 6 लाख रुपये के 38 विकास कार्यों की सौगात भी दी, जिसमें डिंडोरी में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खोलने, पुल बनाने और नर्मदा किनारे बसे शहरों में घाटों के निर्माण की योजनाएं शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शव वाहन और एंबुलेंस देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि रोजगार के नए अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत एक पौधा भी रोपा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, अंजू ब्यौहार, और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थी महिलाओं को आभार पत्र और उपहार का संदेश भी दिया।
Newsdesk