Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश, 8 जिलों में किया अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
सीटीटुडे :मध्य प्रदेश में मौसम प्रणाली के चलते कई जिलों में बादल जमकर बरसे हैं। दरअसल, प्रदेश में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को सिंगरौली, दमोह, सीधी समेत 8 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।बतादे कि, शुक्रवार को भी राजधानी भोपाल, इंदौर समेत 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।
मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट :
मध्य प्रदेश के 8 जिलों में शनिवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमे दमोह, सागर,सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले शामिल है। वहीं शनिवार को आगर-मालवा, उज्जैन, बड़वानी, इंदौर, बुरहानपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, हरदा, सतना, अशोकनगर, भोपाल, सागर, खंडवा, खरगोन, बैतूल, गुना, राजगढ़, देवास, सिवनी, बालाघाट, उमरिया, शहडोल, कटनी, शिवपुरी, दतिया, विदिशा, रायसेन, सीहोर, रतलाम, शाजापुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा , जबलपुर सहित कई इलाकों बारिश हुई।
Newsdesk