मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहीद जवान के पार्थिवशरीर पर पुष्पचक्र किया अर्पित।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहीद जवान के पार्थिवशरीर पर पुष्पचक्र किया अर्पित।

  जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए वायुसेना के जवान विक्की पहाड़े के पार्थिवशरीर पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुष्पचक्र अर्पित किया।डॉ यादव ने यहां हवाईपट्टी पर शहीद जवान के पार्थिवशरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। डॉ यादव ने चुनावी व्यस्तता के बीच अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और विशेष विमान से यहां आए। उन्होंने जवान के प्रति श्रद्धासुमन और परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हमें बहादुर जवान की शहादत पर गर्व है। उन्होंने अपने कर्तव्य की बलिवेदी पर मातृ सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

दरअसल,मुख्यमंत्री ने पुंछ में हुए आतंकवादी हमले को कायराना बताया और कहा कि दोषियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जवान की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और यह हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। शहीद जवान के पुत्र और परिजनों की चिंता राज्य सरकार करेगी।

इसके पहले सेना के हेलीकॉप्टर से शहीद जवान का पार्थिवशरीर यहां लाया गया। पार्थिवदेह को यहां शहीद जवान के निवास पर ले जाया गया। उनकी अंत्येष्टि पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ यहीं पर की जाएगी।बता दे चार मई को आतंकवादियों ने पुंछ क्षेत्र में वायुसेना के वाहनों के काफिले पर हमला कर दिया था। इस वजह से पांच जवान घायल हुए थे। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल जवान विक्की पहाड़े ने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और पांच वर्षीय एक पुत्र है।