खरगोन में क्या बोले पीएम मोदी,जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

खरगोन में क्या बोले पीएम मोदी,जानने के लिए पढ़े पूरी खबर


लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों के मतदान हो चुके हैं और आज तीसरा मतदान चल रहा है जो की 13 राज्यों की 94 सीटों पर हो रहा है।वही आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि आज भारत इतिहास के एक अहम मोड़ पर खड़ा है। आपको ये तय करना है कि भारत में वोट जिहाद चलेगा या रामराज्य चलेगा।आपके एक वोट ने मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की गारंटी दी। आपके एक वोट ने युवाओं के भविष्य को संवार दिया, अपार अवसर खड़े कर दिए। आपके एक वोट ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाल दिया। आपके एक वोट ने भारत को 5वीं बड़ी आर्थिक ताकत बनाया। आपके एक वोट ने दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ाया। आपके एक वोट ने 70 साल बाद आर्टिकल 370 हटाया। आपके एक वोट ने 1 आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया है।आपके एक वोट ने महिलाओं को आरक्षण का हक दिलवाया।

उसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा की कांग्रेस के इरादे कितने भयानक हैं, उसकी साजिशें कितनी खतरनाक है। ये समझने के लिए आपको उन लोगों की बातें सुननी होगी,जो एक-एक कर कांग्रेस पार्टी को छोड़ रहे है.और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है.इसके बाद उन्होंने एक मिहिला की बाते सुनने को कही जिसमे ने कहा कि मैं राम मंदिर गई, तो उसको इतना टॉर्चर किया गया कि उन्हें कांग्रेस ही छोड़नी पड़ गई। एक और व्यक्ति ने कहा कि 'कांग्रेस पर मुस्लिम समूह के लोग और माओवादियों ने कब्जा कर लिया है।'वही उसके बाद तीसरे ने एक और गहरी साजिश से पर्दा उठा दिया, उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस के शहजादे का इरादा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का है।'
 आगे उन्होंने कहा आपके एक वोट ने भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाया। भाजपा की सरकार ने कांग्रेस के बनाए गड्ढों को भरने के बाद मध्य प्रदेश को नई और गौरवपूर्ण पहचान दिलाई है। मैं आज आपसे विकसित भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। सदियों से ये क्रम चल रहा है कि नर्मदा तट पर रहने वाला कभी भी मांगने वाले को निराश नहीं करता है।

बाता आज चुनाव मध्यप्रदेश में आज नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान शुरू है,जिसमे मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल क्षेत्र है.