Delhi Metro Corridor: दिल्ली को मिली केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को दी मंजूरी
Delhi Metro Corridor: दिल्ली को मिली केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को दी मंजूरी
दिल्ली। Delhi Metro Corridors: हाल ही में केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी देते हुए दिल्लीवासियों को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इसे बनाने में 8400 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक करीब 8.4 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन होगी। इसमें 8 स्टेशन होंगे। दूसरी इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक है। ये करीब 12.4 किलोमीटर की मेट्रो लाइन होगी।
इसकी खासियत यह है कि यह मेट्रो को मेजेंटा, सिल्वर, वॉयलेट और पिंक लाइन्स से जोड़ेगा और पूरी तरह से एलिवेटेड होगा। इससे यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी। इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ के बीच बनने वाले इस कॉरिडोर से ग्रीन लाइन का एक्सटेंशन होगा, जिससे ब्लू, रेड, येलो, मेजेंटा और वॉयलेट लाइन्स का उपयोग कर रहे यात्रियों को भी लाभ होगा। इससे बहादुरगढ़ के लोगों को भी यात्रा में आसानी मिलेगी।
Newsdesk