OTT Centre Guidelines: OTT प्लेटफॉर्म्स केअश्लील कंटेंट पर सरकार सख्त, कई साइट्स, ऐप्स, 57 सोशल मीडिया हैंडल्स ब्लॉक

OTT Centre Guidelines: OTT प्लेटफॉर्म्स केअश्लील कंटेंट पर सरकार सख्त, कई साइट्स, ऐप्स, 57 सोशल मीडिया हैंडल्स ब्लॉक

OTT Centre Guidelines: OTT प्लेटफॉर्म्स केअश्लील कंटेंट पर सरकार सख्त, कई साइट्स, ऐप्स, 57 सोशल मीडिया हैंडल्स ब्लॉक

OTT Centre Guidelines: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट की रोक के लिए भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कई चेतावनियों देने के बाद भी इन साइट्स पर अश्लीलता खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी। जिसके बाद एक्शन में आते हुए सरकार ने कई ओटीटी प्लेटफार्मों को अश्लील और अश्लील सामग्री के चलाने के कारण देशभर के ओटीटी 18 वेबसाइटों, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को ब्लॉक कर दिया है। 

अश्लील सामग्री के प्रसार को रोकना है उद्देश्य

सरकार द्वारा कहा गया है। कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य देशभर में अश्लीलता और अश्लील सामग्री के प्रसार को रोकना है।और इसी उद्देश्य से देशभर में 18 ओटीटी प्लेटफार्मों को ब्लॉक किया गया है।आपको बता दें कि ओटीटी कंटेंट को आईटी अधिनियम भारतीय दंड संहिता और महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम का उल्लंघन बताया गया है।

इन OTT प्लेटफॉर्म्स को किया गया ब्लॉक

 इम सभी प्लेटफॉर्म जैसे ड्रीम्स फिल्म्स, नियॉन एक्स वीआईपी, मूड एक्स, वूवी, बेशर्म्स, मोजफ्लिक्स, येस्मा, हंटर्स, हॉट शॉट्स वीआईपी, अनकट अड्डा, रैबिट, फूजी, ट्राई फ्लिक्स, एक्ट्रामूड, चीकूफ्लिक्स, एक्स प्राइम, नियूफ्लिक्स और प्राइम प्ले को ब्लॉक कर दिया गया है। 

अनुराग ठाकुर ने कहा-

इस मामलें पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समर्थन देते हुए प्लेटफार्मों को रचनात्मक अभिव्यक्ति की रक्षा करने के साथ-साथ अश्लीलता, अश्लीलता और दुर्व्यवहार का प्रचार न करने के लिए जिम्मेदार बनने की अपील की है।

क्या होता है OTT?

आपको बता दें कि ओटीटी का मतलब ओवर दि टॉप होता है। यानी वह टेक्नोलॉजी (ओटीटी सेवा या प्लेटफॉर्म) जो इंटरनेट से जुड़ी डिवाइस के जरिए यूजर्स को कंटेंट मुहैया कराती है। मोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में ओटीटी को सामान्य तौर पर वीडियो केंटेट के रुप में जाना, देखा और समझा जाता है।