Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने की महिला न्याय गारंटी योजना की घोषणा, गरीब महिलाओं को देगी 1 लाख रुपये

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने की महिला न्याय गारंटी योजना की घोषणा, गरीब महिलाओं को देगी 1 लाख रुपये

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने की महिला न्याय गारंटी योजना की घोषणा, गरीब महिलाओं को देगी 1  लाख रुपये

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की खोखली घोषणांए शुरु हो गयी है। सभी राजनातिक पार्टियां अपनी घोषणाओं से जनता को लुभाने का कार्य कर रही है। हाल ही में कांगेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के हित में कई बड़े ऐलान किए है। कांग्रेस नेता ने 'महिला न्याय' गारंटी की घोषणा करते हुए गरीब महिलाओं को सालाना1 लाख रुपये, सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत कोटा और महिलाओं के लिए छात्रावास देने का वादा किया है। 

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा -

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा सबसे पहले नारी शक्ति को प्रणाम किया। और कहा कि कांग्रेस आपको 5 ऐसी गारंटियां दे रही है जिनसे देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा। सबसे गरीब परिवारों की एक महिला को हर वर्ष 1 लाख रुपए की गारंटी दी जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों का आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करने की गारंटी देने की बात कही। आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना करने की गारंटी।सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री की नियुक्ति की गारंटी, जो महिलाओं को जागरूक कर उन्हें उनके कानूनी अधिकार दिलाने में मदद करेंगे।  देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी कर, हर ज़िले में कम से कम एक हॉस्टल सुनिश्चित करने की गारंटी। कांग्रेस का लक्ष्य देश की आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बराबरी का प्रतिनिधित्व देना है। यह 5 ऐतिहासिक कदम महिलाओं के लिए ‘समृद्धि का द्वार’ खोलने जा रहे हैं।