Rajya Sabha Election 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बनाया मिलिंद देवड़ा को राज्यसभा का उम्मीदवार

Rajya Sabha Election 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बनाया मिलिंद देवड़ा को राज्यसभा का उम्मीदवार

Rajya Sabha Election 2024:  एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बनाया  मिलिंद देवड़ा को राज्यसभा का उम्मीदवार

Milind Deora News: देवड़ा के लोकसभा में लड़ने की अटकलों के बीच उन्हें पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। शिवसेना की शिंदे गुट ने मिलिंद देवड़ा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। देवड़ा गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। और शिंदे गुट में शामिल हो गए थे।अब राज्यसभा में छह सीटों की खाली होने के बाद अब चुनाव आगे है। महाराष्ट्र से वी मुरलीधरन, नारायण राणे, प्रकाश जावड़ेकर, कुमार केतकर, वंदना चव्हाण, और अनिल देसाई की सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बीजेपी ने अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी, और अजीत गोपछड़े को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने चंद्रकांत हंगोड़े को उम्मीदवार घोषित किया है। शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे गुट ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। आपको बता दें कि राज्यसभा के 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होने वाला है। नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। यदि आवश्यक होगी तो 27 फरवरी को मतदान होगा।