Adani Green Energy: दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क से बिजली का उत्पादन शुरू, 1.6 करोड़ से अधिक घरों को मिलेगी बिजली

Adani Green Energy: दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क से बिजली का उत्पादन शुरू, 1.6 करोड़ से अधिक घरों को मिलेगी बिजली

Adani Green Energy: दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क से बिजली का उत्पादन शुरू, 1.6 करोड़ से अधिक घरों को मिलेगी बिजली

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में 551 मेगावाट के सोलर प्लांट को शुरू किया है। इससे देश को बिजली सप्लाई होगी।जिससे 1.6 करोड़ से अधिक घरों को बिजली मिलेगी। साथ ही सालाना 5.8 करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा। इस प्लांट से 81 अरब यूनिट बिजली पैदा की जा सकेगी। साथ ही अडानी ग्रीन एनर्जी ने कच्छ के रण में 551 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट को तैयार किया है। इस प्लांट में कुल 8000 कर्मचारी काम कर रहे हैं, और इससे लगभग 15200 नौकरियां पैदा होंगी। कंपनी की योजना है कि यह प्लांट 30 गीगावाट क्षमता तक ले जाएगा। जिसके लिए 5 साल का लक्ष्य बनाया गया है। इससे करीब 1.26 करोड़ कारों के कार्बन उत्सर्जन को रोड से हटाया जा सकेगा। 

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने घोषणा की है, कि वे दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं। इसका हिस्सा खावड़ा प्रोजेक्ट है, जो भारत के 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा। अडानी ग्रीन एनर्जी के पास फिलहाल 9029 मेगावाट के संचालित प्लांट हैं। जो 12 राज्यों में फैले हुए हैं। और कुल उत्पादन क्षमता 20,844 मेगावाट है।अडानी ग्रीन एनर्जी ने हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में 2140 मेगावाट का विंड सोलर हाइब्रिड प्लांट बनाया है। यह प्लांट कंपनी के रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को 45 गीगावाट तक ले जाने का एक हिस्सा है। राजस्थान में इस प्लांट के बारे में व्यापक रिसर्च की गई थी।क्योंकि कच्छ के रण में वातावरण विन्ड और सोलर एनर्जी के लिए अत्यंत उपयुक्त होता है।