Faiz fazal Retirement: फैज फजल ने किया संन्यास लेने का ऐलान

Faiz fazal Retirement: फैज फजल ने किया संन्यास लेने का ऐलान

Faiz fazal Retirement: फैज फजल ने किया संन्यास लेने का  ऐलान

Faiz fazal Retirement: फैज फजल ने किया संन्यास लेने का  ऐलानघरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी का खेल बहुत शानदार रूप से चल रहा है। फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने का आनंद मिल रहा है। हाल ही में हरियाणा और विदर्भ के बीच मुकाबला हुआ जिसमें विदर्भ की टीम के खिलाड़ी फैज फजल ने संन्यास की घोषणा की है। फैज फजल विदर्भ के लिए एक अग्रणी खिलाड़ी थे।जो घरेलू क्रिकेट में 100 से अधिक मैच खेल चुके थे।

फैज फजल ने पोस्ट कर कही ये बात

फैज फजल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- कि कल एक युग का अंत होगा जब मैं आखिरी बार नागपुर के मैदान पर कदम रखूंगा। जहां फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मेरी यात्रा 21 साल पहले शुरू हुई थी। ये बेहतरीन सफर रहा है, जो यादगार यादों से भरा हुआ है। जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। उन्होंने लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम और विदर्भ दोनों की तरफ से खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। क्रिकेट जर्सी को पहनना मुझे हमेशा बहुत गर्व से भर देता है। मेरी प्यारी जर्सी नंबर-24 को विदाई। आप बहुत याद आएंगे। जैसे ही एक अध्याय खत्म होता है, दूसरा इंतजार कर रहा होता है। अपने पेशेवर क्रिकेट करियर को अलविदा कहना मुझे भावनाओं से भर रहा है। मैं आगे आने वाले नए रोमांचों को अपनाने के लिए उत्सुकता से उत्सुक हूं।

100 से ज्यादा मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी

उल्लेखनीय है कि फैजल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने भारत के लिए एकमात्र खेले गये एकदिवसीय मैच में अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 17 दिसंबर 2003 को विदर्भ क्रिकेट ग्राउंड पर अपना पहला रणजी मैच खेला था। रणजी ट्रॉफी पर्दापण मैच में फैज ने 151 रन बनाए थे। फैज फजल विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट में 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। इसके अलावा उन्होंने 113 लिस्ट-ए मैचों में 3641 रन बनाए हैै। जिसमें 10 शतक शामिल हैं।