आपको क्यों ट्रोल करते हैं?', रियान पराग के पापा ने बेटे से पूछा सवाल
रियाग पराग ने आईपीएल 2024 में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम को जीत दिलाई है।
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हरा दिया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग ने बेहतरीन पारी खेली और राजस्थान की टीम को अपने दम पर जीत दिलाई। वह टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने 84 रनों की पारी खेली थी।
रियाग पराग के पिता ने किया ये सवाल
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला। लेकिन इस मैच से पहले ही रियान पराग के पिता पराग दास ने अपने बेटे को फोन किया था और उससे पूछा कि क्या आप जानते हैं कि वे आपको क्यों ट्रोल करते हैं? पिताजी लोगों को उम्मीदें हैं और लोग चाहते हैं कि मैं सफल होऊं। जिस दिन मैं लगातार स्कोर करना शुरू कर दूंगा। उस दिन ये ट्रोल मेरे नाम का गाना गाएंगे। उस दिन रियान पराग के पिता जी को लगा कि इस साल आईपीएल में उनके बेटे के लिए चीजें बदल जाएंगी।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली बेहतरीन पारी
पहले मैच में रियान पराग ने लखनऊ के खिलाफ 29 गेंदों में 43 रन बनाए। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रियाग का एक अलग रूप ही नजर आया। उन्होंने 45 गेंदों में नॉटआउट रहते हुए 84 रन बनाए। उनकी पारी उस समय आई। जब राजस्थान रॉयल्स अपने तीन अहम विकेट गंवा चुकी थी। इस सीजन वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने चुकाई बड़ी रकम
रियान पराग अभी सिर्फ 22 साल के ही हैं। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए नहीं खेला है। लेकिन वह साल 2019 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। आईपीएल 2020 और आईपीएल 2021 में उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं आए। लेकिन फिर भी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें आईपीएल 2022 में मेगा ऑक्शन में 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा था। रियाग बड़ी हिट लगा सकते हैं। पिछले कुछ समय से वह घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
Newsdesk