हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आज झारखंड हाई कोर्ट में हुई सुनवाई
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद है.हेमंत सोरेन की रांची के बरियातू के बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में दायर जमानत अर्जी पर आज झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई।ईडी की ओर से जवाब के लिए समय की मांग की गई। हाई कोर्ट ने ईडी को 10 जून से पहले जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई हाई कोर्ट में 10 जून को निर्धारित की गई ।हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल एवं हाई कोर्ट के अधिवक्ता श्रेय मिश्रा ने पक्ष रखा।
उल्लेखनीय है कि हेमंत सोरेन बड़गाई अंचल जमीन घोटाले के आरोप में 31 जनवरी से जेल में बंद है।मामले में ईडी ने जांच पूरी करते हुए 30 मार्च को हेमंत सोरेन समेत 5 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया है। मामले में हेमंत सोरेन सहित 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Newsdesk