IPL के असली हीरो के लिए BCCI ने किया 25-25 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आज आईपीएल 2024 के 13 वेन्यू के सभी ग्राउंड स्टाफ और पिच क्यूरेटर के लिए इनाम का ऐलान किया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के साथ आईपीएल 2024 का समापन हो गया है। जिसके बाद चेपॉक स्टेडियम से शाहरुख खान, गौतम गंभीर, रिंकू सिंह से लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर तक के जश्न मनाने के अतरंगी तरीके और तस्वीरें देख यकीनन आपका दिल जीत लेंगी. वही बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आज आईपीएल 2024 के 13 वेन्यू के सभी ग्राउंड स्टाफ और पिच क्यूरेटर के लिए इनाम का ऐलान किया है.जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने इस पोस्ट के जरिए ग्राउंड स्टाफ और क्यूरेटर्स के लिए यह ऐलान किया.
जय शाह ने एक्स पर लिखा, ''हमारे सफल आईपीएल 2024 सीजन के पीछे अनसंग हीरोज ग्राउंड स्टाफ का अहम योगदान है. इन्होंने खराब मौसम की स्थिति में भी अच्छी पिच तैयार करके दी. 10 नियमित आईपीएल मैदानों के ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर को 25-25 लाख रुपए मिलेंगे. वहीं 3 एक्स्ट्रा मैदानों के स्टाफ को 10-10 लाख रुपए मिलेंगे। आपके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद!''
Newsdesk