Devara: दक्षिण भारतीय फिल्मों में डेब्यू को लेकर उत्साहित है जान्हवी कपूर... सीख रही हैं तेलुगु डायलॉग

मुंबई।Devara: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जान्हवी कपूर दक्षिण भारतीय फिल्मों में डेब्यू को लेकर उत्साहित है।जान्हवी कपूर एनटीआर जूनियर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'देवरा पार्ट 1' के जरिये दक्षिण भारतीय फिल्मों में डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में जान्हवी सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में सैफ अली खान मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन कोराताला शिव द्वारा किया गया है। जिसके निर्माता एनटीआर आर्ट्स और युवासुधा आर्ट्स हैं। जान्हवी कपूर फिल्म 'देवरा  के जरिये दक्षिण भारतीय फिल्मों में डेब्यू को लेकर उत्साहित है। जान्हवी कपूर ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी है, कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं। क्योंकि इस फिल्म के जरिए वह केवल अपनी जड़ों के करीब आ रही हैं। और तेलुगु सीख रही हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होनी थी। लेकिन बाद में इसे 10 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।अब यह फिल्म 10 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होगी।