खालिस्तानियों ने इटली में तोड़ा महात्मा गांधी की प्रतिमा
इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को खालिस्तानी समर्थकों ने तोड़ दिया. इस प्रतिमा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान करने वाले थे. भारत ने इटली सरकार से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
इटली में खालिस्तानियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमाा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। यह घटना जी7 बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी की इटली यात्रा से कुछ दिन पहले हुई है। इस दौरान पीएम मोदी महात्मा गांधी की इस प्रतिमा का उद्घाटन करने वाले थे। खालिस्तानियों ने महात्मा गांधी की इस प्रतिमा की आधारशिला पर हरदीप सिंह निज्जर के समर्थन में नारे भी लिखे हैं। हालांकि, इटली के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने रिकॉर्ड समय में इस प्रतिमा को साफ कर दिया है।
भारत ने इस घटना का सख्त विरोध किया है और इटली सरकार से इस मामले में माँग की है कि दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाए. विदेश मंत्री ने कहा है कि इस घटना से भारतीय जनता बहुत दुखी है. यह घटना एक बार फिर से खालिस्तानी आतंकवाद के ख़तरे को उजागर करती है. खालिस्तानी आतंकवाद का लक्ष्य भारत में अशांति फ़ैलाना है.
Newsdesk