Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने शुरू की 'वॉल राइटिंग' कैंपन

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने शुरू की 'वॉल राइटिंग' कैंपन

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने शुरू की 'वॉल राइटिंग' कैंपन

.Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनावों में कुछ ही दिन का समय बचा है। ऐसे में सभी पार्टियों अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दिया। सभी पार्टियां अब अपने बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कड़ी मेहनत कर रही हैं। आज, दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए 'वॉल पेंटिंग' कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के प्रतीक 'कमल' को रंगा। यह कार्यक्रम भाजपा के 44वें स्थापना दिवस की तैयारी के दौरान किया गया है, जो कि 15 जनवरी को मनाया जाएगा।

जेपी नड्डा ने इस मौके पर कहा, "हमारा दीवार लेखन कार्यक्रम आज से पूरे देश में शुरू हो रहा है। यह एक विशेष कार्यक्रम है जो 'एक बार फिर से मोदी सरकार' के नारे के साथ हो रहा है। हमारी कोशिश है कि इसमें प्रत्येक भाजपा कार्यकर्य र्ताशामिल हों और हम इसे सफल बनाएं।" उन्होंने देशवासियों से एक विनम्र अपील की है कि 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार को चुने और देश को लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि हम देश को 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के साथ आगे बढ़ाने के लिए एक स्थिर सरकार की आवश्यकता है।