Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने में सफल हो रहे राहुल गांधी 

Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने में सफल हो रहे राहुल गांधी 

Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने में सफल हो रहे राहुल गांधी 

नई दिल्ली।Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जो यात्रा 20 मार्च को पूरी होनी थी। अब वह 10 दिन पहले ही पूरी हो सकती है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब बहुत तेजी से काम कर रहे हैं। चूंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में उनके लिए एक एक दिन काफी महत्वपूर्ण है। शायद यही कारण है। कि जो यात्रा 20 मार्च को पूरी होनी थी। अब वह 10 दिन पहले ही पूरी हो सकती है। क्योंकि राहुल गांधी 70 के बजाय 100 किलोमीटर की यात्रा रोज पूरी कर ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी 11 के बजाय 6 से 7 दिन में ही यात्रा पूरी कर ली जाएगी। फिलहाल यात्रा से कुछ समय का ब्रेक लेकर राहुल दिल्ली आए हुए हैं।

कांग्रेस ने अनुमान लगाया था कि राहुल बस, कार के अलावा पैदल 70 किलोमीटर की यात्रा रोजाना करेंगे। लेकिन वह लगभग 100 किलोमीटर रोज तय कर ले रहे हैं। राहुल की तेजी के चलते ही यात्रा जल्दी पूरी हो रही है। साथ ही कांग्रेस भी चाहती है। कि लोकसभा चुनाव के पहले यह यात्रा जल्दी खत्म हो और राहुल संगठन के फैसलों और टिकट बंटवारों साथ ही गठबन्धन की बातचीत के साथ चुनावी कैम्पेन में जुटें। इसके अलावा चुनाव की अधिसूचना भी जल्दी जारी होने वाली है। इसलिए राहुल की यात्रा 10 मार्च को ही मुम्बई में खत्म हो जाएगी। राहुल की यात्रा जल्दी खत्म हो रही है। इसलिए 25 फरवरी के बजाय इंडिया गठजोड़ के बचे नेताओं की जॉइंट रैली अब 10 मार्च के करीब तय की जा रही है।

जानकारी मिली है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी 16 फरवरी को चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी। यह यात्रा उत्तर प्रदेश में करीब 11 दिन तक चलनी थी। 20 जिलों को राहुल ने कवर करना था। लेकिन बताया जा रहा है कि अब यूपी में राहुल की यात्रा 11 नहीं बल्कि 6 से 7 दिन की ही होगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रायबरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे। बता दें राहुल की यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी।