Paytm Crisis Update: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के कस्टमर्स के लिए बड़ी खबर, जानें RBI ने क्या कहा

Paytm Crisis Update: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के कस्टमर्स के लिए बड़ी खबर, जानें RBI ने क्या कहा

Paytm Crisis Update:  पेटीएम पेमेंट्स बैंक के कस्टमर्स के लिए बड़ी खबर, जानें RBI ने क्या कहा

नई दिल्ली।Paytm Crisis: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन लगाया है। जिसके बाद से ही जिससे कंपनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पेटीेएम यूजर्स को भी कन्फ्यूजन है। जो पेटीएम पेमेंट्स बैंक का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्योंकि कई सवाल उनके मन में चल रहे हैं। कि पेटीएम कहीं बंद तो नहीं होगा? लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस सप्ताह आरबीआई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को लेकर कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। साथ ही ग्राहकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान वाला एफएक्यू भी जारी करेगा। आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की 606वीं बैठक में गवर्नर शक्तिकांत दास ने एफएक्यू की प्रतीक्षा करने की बात कही। इसमें पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों से संबंधित मामलों का स्पष्टीकरण होगा। साथ ही ग्राहकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी।

आरबीआई ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई कर 29 फरवरी के बाद ग्राहक खातों में जमा या ‘टॉप-अप' स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया। आरबीआई ने पेटीएम ब्रांड की संचालक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के 'नोडल अकाउंट्स' को भी समाप्त करने का निर्देश दिया है। हालांकि ब्याज जमा करने, कैशबैक या ‘रिफंड' की अनुमति 29 फरवरी के बाद भी है। पीपीबीएल ग्राहकों को अपने अकाउंट से पैसे निकालने और उपयोग करने की अनुमति कायम रहेगी। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई को ग्राहकों के हितों के ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि आरबीआई वित्त-प्रौद्योगिकी क्षेत्र का समर्थन करता रहा है, लेकिन इसके साथ वह ग्राहकों के हितों की रक्षा और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।