Ram Mandir:चंपत राय ने दी रामलला प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी, 22 जनवरी को इतने बजे होगी

Ram Mandir:चंपत राय ने दी रामलला प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी, 22 जनवरी को इतने बजे होगी

Ram Mandir:चंपत राय ने दी रामलला प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी, 22 जनवरी को इतने बजे होगी

अयोध्या, 22 जनवरी: 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में अपार उत्साह है. अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है...अयोध्या श्री राम के भव्य आगमन की तैयारी कर रही है,रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह 12:20 बजे शुरू होगी और 1 बजे तक पूरी हो जाएगी। 

इसके बाद, सभी महानुभाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मनोभाव प्रकट करेंगे। उन्होंने बताया कि परंपरा के मुताबिक नेपाल के जनकपुर और मिथिला के इलाकों से 1000 टोकरियों में उपहार आए हैं। 20 और 21 जनवरी को दर्शन जनता के लिए बंद रहेंगे।