Ram Mandir Pran Pratishtha: महाकाल मंदिर में एक साथ मनाई गई होली- दीपावली, भस्मारती से पहले लाई गई राम दरबार की मूर्ति
Ram Mandir Pran Pratishtha: महाकाल मंदिर में एक साथ मनाई गई होली- दीपावली, भस्मारती से पहले लाई गई राम दरबार की मूर्ति
उज्जैन।Ram Mandir Pran Pratishtha: श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा के अयोध्या महोत्सव का उत्साव अब उज्जैन में भी एक महामहोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 4 बजे भस्म आरती के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। भस्मारती के साथ मंगलगान और फूलों की वर्षा के साथ आतिशबाजी भी की गई। इस रूप में होली और दीपावली का एक साथ महत्वपूर्ण समारोह मनाया गया। भक्तों के बीच मंदिर परिसर में भस्मारती से पहले राम दरबार की मूर्ति भी प्रदर्शित की गई।
महाकाल मंदिर में पुजारियों ने आज भी नियमित रूप से पट खोला। भक्तों के अद्वितीय उत्साह के बीच बाबा का अभिषेक किया गया। महाकाल के सामने राम दरबार की प्रतिमा को आसन लगाकर समर्पित किया गया। आरती के दौरान पुजारियों ने फुलझड़ी जलाई। इसके साथ ही फूलों की वर्षा भी की गई। आपको बता दें कि प्रतिदिन पांच क्विंटल फूलों का अर्पण महाकाल को किया जा रहा है। इसके बाद शाम को एक लाख दीप जलाकर दीपावली का आयोजन होगा। साथ ही शिप्रा नदी के सिद्धवट घाट पर 101 तीर्थ पुरोहितों द्वारा चतुर्वेद मंत्र से पयोधारा अभिषेक किया जाएगा, और इसके बाद श्रीराम स्तुति की जाएगी। नगर के अन्य मंदिरों में भी उत्सवी छटा देखा जा रहा है। शहर भर में अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड और भजन संध्या भी आयोजित हो रही है। रंगीन आतिशबाजी भी धूमधाम से की जा रही है।
Newsdesk