AAP Candidate List 2024: AAP ने पंजाब की 13 में से 8 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

AAP Candidate List 2024: AAP ने पंजाब की 13 में से 8 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

AAP Candidate List 2024: AAP ने पंजाब की 13 में से 8 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

AAP Candidate List 2024: आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। जिसके लिए उसने आज पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 13 में से 8 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पांच मंत्रियों पर दांव लगाया है। जी हां इस सूची में पार्टी ने 8 सीटों में से 5 सीटों पर अपने ही मंत्रियों को उतारा है। बलवीर सिंह राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। गुरमीत सिंह खुड्डियां भी राज्य सरकार में मंत्री हैं. लालजीत सिंह भुल्लर, कुलदीप सिंह धालीवाल और गुरमीत सिंह मीत हेयर ये सभी राज्य सरकार में मंत्री हैं

 इन दावेदारों को मिला टिकट

आपको बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार है। इसी कारण से आप ने अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खंडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से करमजीत अनमोल, भटिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां और संगरूर से गरमीत सिंह मीत हायर को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं

पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। और आम आदमी पार्टी इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।जिस पर आप और कांग्रेस आपसी सहमति बना चुके है। इसी कारण यहां गठबंधन नहीं किया है। लेकिन इसके अलावा आप और कांग्रेस एक साथ चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और गोवा में मिलकर चुनाव लड़ रही है।