CM Mohan Visit Bhind: आज भिंड और अशाेकनगर के दौरे पर मोहन यादव

CM Mohan Visit Bhind: आज भिंड और अशाेकनगर के दौरे पर मोहन यादव

CM Mohan Visit Bhind: आज भिंड और अशाेकनगर के दौरे पर मोहन यादव

भोपाल।CM Mohan Visit Bhind: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार  एक के बाद एक दौरे कर रहे हैं। ऐसे में यादव आज भिंड और अशोकनगर जिलों के प्रवास पर रहते हुए ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। सुबह वे भिंड में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। उसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वसहायता समूहों की बहनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करने का कार्यक्रम है। सीएम का भिंड में रोड शो और किसान सम्मेलन में भाग लेने का कार्यक्रम है। यहां से प्रदेश के 80 लाख किसानों को सिंगल क्लिक के जरिए 1816 करोड़ रुपए की सम्मान निधि ट्रांसफर करेंगे। इसके बाद वे अशोकनगर जिले के चंदेरी में क्राफ्ट हेण्डलूम टूरिज्म विलेज परियोजना के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम को वे भोपाल में मध्यप्रदेश में गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन पर हितधारकों की कार्यशाला में शिरकत करेंगे।