Lootere Trailer: हंसल मेहता की वेबसीरीज लुटेरे का ट्रेलर रिलीज
Lootere Trailer: हंसल मेहता की वेबसीरीज लुटेरे का ट्रेलर रिलीज
मुंबई।Lootere Trailer: रजत कपूर, अमृता खानविलकर और आमिर अली स्टारर की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'लुटेरे' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह सीरीज सोमालिया के समुद्री लुटेरों पर आधारित है, जो भारतीय विमानों को लूटते हैं। इस सीरीज में इंडियन नेवी का कार्रवाई देखने को मिलेगा। निर्माता शैलेश आर सिंह ने बताया कि इस सीरीज का उद्देश्य ऐसी कहानी बताना है जो पहले कभी नहीं दिखाई गई है। यह सीरीज हंसल मेहता द्वारा निर्देशित है। डायरेक्टर हंसल मेहता ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्कैम 1992, अलीगढ़ और शाहिद जैसी कई शानदार वेब सीरीज और फिल्में बनाई हैं।आपको बता दें कि 'लुटेरे' 22 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Newsdesk