45वां स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी
आज भाजपा के अस्थापना दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी
बीजेपी आज अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है.इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गाजियाबाद में रोड शो करेंगे.इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में मौजूद पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं.साथ ही पीएम मोदी ने उन सभी महिलाओं और पुरुषों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और बलिदान को भी श्रद्धाभाव के साथ याद किया, जिन्होंने सालों तक पार्टी के निर्माण में अहम भूमिका निभाई. पीएम मोदी ने कहा कि वह आज विश्वास के साथ कह सकते हैं कि बीजेपी देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है. इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर यह भी कहा कि देश की जनता उन्हें एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रही है.
आपको बता दे पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी.बीजेपी की नींव अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों ने 6 अप्रैल 1980 को रखी. 44 सालों में बीजेपी हर कसौटी को पार कर आज देश की नंबर-1 पार्टी बन गई है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी लगातार आगे बढ़ती हुए दिख रही है. देश के करीब 90 फीसदी राज्यों में आज कमल खिला हुआ है.
Newsdesk