एन्काउन्टर: सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ में 4 आतंकियों को घेरा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंगपोरा में सुरक्षा बलों और 3-4 आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें इलाके को घेर लिया गया और फायरिंग जारी है। किसी जनहानि की सूचना नहीं है, और नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले, बीएसएफ ने जम्मू सीमा पर पांच पाकिस्तानी चौकियां और एक आतंकी लॉन्चपैड नष्ट किया।

एन्काउन्टर: सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ में 4 आतंकियों को घेरा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंगपोरा इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इलाके में तीन से चार आतंकी होने की आशंका है। सुरक्षा बलों को जैसे ही आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली उन्होंने इलाको को चारों तरफ से घेर लिया।

अंतराल पर फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों को मार गिराने की कोशिश की जा रहा है। फिलाहल पूरे इलाके में किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। नागरिकों की आवाजाही पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। आतंकियों की संख्या की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 3-4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले बीएसएफ ने एक अभियान में जम्मू सीमा पर पांच पाकिस्तानी चौकियां और आतंकवादियों का एक लॉन्चपैड नष्ट कर दिए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ कमांडेंट चंद्रेश सोना ने बताया कि हमने उनकी गोलीबारी (पाकिस्तान द्वारा) का मुंहतोड़ जवाब दिया। हमने उनकी कई संपत्तियों को नष्ट कर दिया। मस्तपुर में उनका एक लॉन्चपैड था, जिसे हमने नष्ट कर दिया। हमारी कार्रवाई के कारण उनकी पांच चौकियां पूरी तरह तबाह हो गईं और हमने उनके कई बंकर भी नष्ट कर दिए।