Paris Olympics: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाए

Paris Olympics: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाए

आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पेरिस ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक-2024 में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। इस दल में तीन खिलाड़ी मध्यप्रदेश के शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को विजय की बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और कैप प्रदान कर सम्मानित किया और ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश से पेरिस ओलम्पिक में प्रदेश के 2 खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग) और विवेक सागर प्रसाद (पुरुष हॉकी) प्रतिभागिता करेंगे। पैरा ओलम्पिक में प्रदेश के 3 खिलाड़ी प्राची यादव (क्याकिंग-केनोइंग), पूजा ओझा (क्याकिंग-केनोइंग), और कपिल परमार (ब्लाइंड जूडो) प्रतिभागिता करेंगे। सभी खिलाड़ियों ने भोपाल स्थित खेल और युवा कल्याण विभाग की अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलम्पिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक एवं पेरिस पैरा ओलम्पिक 28 अगस्त से 8 सितम्बर तक आयोजित किए जा रहे हैं।