मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा उपचुनाव के परिणाम के बाद, मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपने की प्रक्रिया तेज
Amarwada election : मध्य प्रदेश सरकार ने डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्रियों को जिलों के प्रभार देने की तैयारी की है। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के परिणाम का इंतजार है। मंत्री संपतिया उइके को छिंदवाड़ा जिले का प्रभार सौंपने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान इसका संकेत दे दिया था।
अमरवाड़ा उपचुनाव के परिणाम के बाद, मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें भाजपा संगठन की भी राय ली जा रही है, ताकि पार्टी और सरकार के बीच तालमेल बनाए जा सकें और जनहित के कार्य पूरे किए जा सकें। इसके साथ ही, तबादलों को रोक हटने के बाद ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे, जिसमें प्रभारी मंत्री की अनुशंसा का महत्व रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले ही इसे स्पष्ट कर दिया है कि 15 अगस्त तक प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में झंडा वंदन करेंगे। इसके लिए इसी माह में प्रभारी मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा जाएगा।
मध्य प्रदेश के उन जिलों में भाजपा का जनाधार कम है, उन्हें वरिष्ठ मंत्रियों को प्रभार सौंपा जाएगा। वे जिलों में सरकार और पार्टी के बीच तालमेल बनाए रखने का काम करेंगे और अगले चुनाव में पार्टी का जनाधार मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
Newsdesk