Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मेहमानों का पहुंचना हुआ शुरू, पीएम मोदी 22 को आएंगे अयोध्या

Pran Pratishtha: 22 जनवरी 2024 को भगवान राम की नगरी में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन हो रहा है। और मेहमानों का स्वागत शुरू हो गया है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचकर 12:05 बजे होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल होंगे। अनुष्ठान के लिए 12:29:08 से 12:30:32 का महामुहूर्त तय किया गया है। उनके बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। जो एक बजे से शुरू होगा। 

अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से पहले सरयू नदी में डुबकी लगा सकते हैं, जैसा कि कच्चाघाट पर तैयारियों से दिखता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस क्षेत्र में कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। शनिवार को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुंबई से अयोध्या की यात्रा तय की है। उनकी फ्लाइट का अयोध्या लैंडिंग समय 3 बजे का है। एयरपोर्ट पर कंगना ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं, कि राम मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। उन्होंने उन लोगों को राक्षस कहा है जो राम मंदिर के खिलाफ हैं और उन्हें ईर्ष्या हो रही है।