Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल ने दिया अखिलेश को न्यौता कहा- आओ मिलकर भारत जोड़े
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल ने दिया अखिलेश को न्यौता कहा- आओ मिलकर भारत जोड़े
नई दिल्ली।Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल उत्तर प्रदेश में हैं। जहां राहुल ने अपनी यात्रा को लेकर कहा है। कि भारत के लोगों के दिल जुड़े रहे। यही जुड़ाव भारत को जोड़ेगा। इसी सोच के साथ राहुल भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं। जहां उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया है।
कांग्रेस द्वारा जारी पत्र में लिखा...
कांग्रेस द्वारा अखिलेश यादव के नाम से जारी इस पत्र में लिखा है। कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से आरंभ होकर अपने गंतव्य की ओर सफलता से बढ़ रही है। यह यात्रा देश के कई राज्यों से होते हुए 16 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश पहुंची। विभिन्न स्थानों से होते हुए, 25 फरवरी 2024 को यह यात्रा अलीगढ़ और हाथरस होते हुए आगरा पहुंचेगी। आपसे (अखिलेश यादव) अनुरोध है। कि इस ऐतिहासिक अवसर पर स्वंय 25 फरवरी को आगरा पधारें और यात्रा के उपरांत जनसभा को संबोधित करें। फासीवादी शक्तियों से मुकाबला कर उन्हें शिकस्त देने में आपके सहयोग के लिए आपका धन्यवाद।
25 फरवरी को आगरा में गांधी की यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश
कांग्रेस नेता दोपहर में सपा के कार्यालय पहुंचे और यादव को 25 फरवरी को आगरा में यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सपा के राष्ट्रीय सचिव ने राजेंद्र चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया और अन्य नेता यहां विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित सपा कार्यालय आए थे। और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का निमंत्रण पत्र यादव को दिया। हालांकि इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में नहीं थे। यादव 25 फरवरी को दोपहर दो बजे आगरा में गांधी की यात्रा में उनके साथ रहेंगे। आपको बता दें कि सपा और कांग्रेस दोनों ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी, जिसके तहत कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
Newsdesk