IPL 2024: मुम्बई इंडियंस का पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस से होगा

IPL 2024: मुम्बई इंडियंस का पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस से होगा

IPL 2024: मुम्बई इंडियंस का पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस से होगा

नई दिल्‍ली।IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुम्बई इंडियंस का पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस से होगा। मुम्बई इस मुकाबले में अपने नये कप्तान हार्दिक पंड्या की कप्तानी में उतरेगी। वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। मुम्बई और गुजरात का यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में होगा। यह मैच रात साढ़े सात बजे शुरू होगा। आपको बता दें कि अबतक केवल पहले सत्र के 21 मैचों का ही कार्यक्रम जारी किया गया है। इन 21 मैचों के दौरान मुंबई इंडियंस को कुल चार मैच खेलने हैं। पंड्या की टीम 27 मार्च को सनराजइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगी। यह मैच में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। शुरुआती दो मैच विरोधी टीम के मैदानों में खेलने के बाद मुंबई अपने बाकि दो मैच अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्‍टेडियम में खेलेगी।एक अप्रैल को शाम साढ़े सात बजे से मुंबई इंडियंस का मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होगा। वहीं सात अप्रैल का मैच मुंबई की टीम दोपहर साढ़े 3 बजे से दिल्‍ली कैपिटल्‍स से खेलेगी। लेकिन इस आईपीएल के इस सत्र में गुजरात टाइटंस को अपने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बिना ही उतरना होगा। शमी एड़ी की गंभीर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। उन्हें इससे उभरने के लिए सर्जरी करानी होगी।