Kisan Andolan: किसान आंदोलन से वाहनों की आवाजाही पर लगी पाबंदी, बॉर्डर पर कई किलोमीटर लम्बा जाम
Kisan Andolan: किसान आंदोलन से वाहनों की आवाजाही पर लगी पाबंदी, बॉर्डर पर कई किलोमीटर लम्बा जाम
नई दिल्ली।Kisan Andolan: दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के चलते धारा 144 भी लागू की गई है। जिसके साथ ही 12 मार्च तक सभी सार्वजनिक बैठकों पर प्रतिबंध लग गया है, और दिल्ली पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है। और नागरिकों को ध्यान देने के लिए सतर्क किया है। नोएडा और गुरुग्राम के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली पुलिस ने किसानों को राजधानी में प्रवेश से रोकने के लिए सीमाओं को सील कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप गुरुग्राम और नोएडा से दिल्ली की सीमाओं पर भारी ट्रैफिक जाम है। नेशनल हाइवे -48 पर लंबा जाम है, जिसके कारण वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाई है और दिल्ली में एंट्री करने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के बाद ही वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत दी जा रही है। नेशनल हाइवे -9 पर मेरठ से दिल्ली के रास्ते पर भी कई किलोमीटर तक लंबा जाम है। गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए लौहे की कीलें बिछाई जा रही हैं। साथ ही जरूरत के हिसाब से ट्रैफिक डायवर्ट होने की भी बात कही है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं।
- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए मालवाहक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश मना है।
- मालवाहक वाहनों को हरियाणा के सिरसा और उत्तर प्रदेश के सूरजपुर के बीच यात्रा करने से प्रतिबंधित किया गया है।
- चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने के लिए सेक्टर 14ए फ्लाईओवर, राउंडअबाउट चौक, सेक्टर 15 से संदीप पेपर मिल चौक का उपयोग करें।
- डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने के लिए फिल्म सिटी से सेक्टर 18 होते हुए एलिवेटेड रोड का उपयोग करें।
- यमुना एक्सप्रेसवे का उपयोग करके दिल्ली जाने के लिए जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरें और जहांगीरपुर होते हुए यात्रा करें।
- सिरसा में, 40 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं।
- पंजाब के बठिंडा से आने वाली सड़क को अस्थायी तौर पर सील कर दिया गया है।
Newsdesk