PM Modi UAE Visit: PM मोदी का 7वां UAE दौरा, 'अहलान मोदी' कार्यक्रम का होगा आयोजन
PM Modi UAE Visit: PM मोदी का 7वां UAE दौरा, 'अहलान मोदी' कार्यक्रम का होगा आयोजन
PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर जा रहे हैं। क्योंकि आज अबू धाबी में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम होने जा रहा है। जहां मोदी आज स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए तैयार हैं। इस कार्यक्रम को लेकर खराब मौसम के बावजूद संयुक्त अरब अमीरात में पीएम मोदी से मिलने का भारतीय समुदाय का उत्साह बिल्कुल भी कम नहीं है। अब तक 2,500 से अधिक लोग भारी बारिश के बीच 'अहलान मोदी' कार्यक्रम के लिए तैयार होकर पहुंच चुके हैं।
पीएम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई मिलने को उत्सुकता
पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि वह 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में UAE में भारतीय प्रवासियों के बीच पहुंचने के लिए काफी उत्सुक हैं, उन्होंने इस यात्रा से पहले भारतीय प्रवासियों और दुनिया के साथ भारत के जुड़ाव को गहरा करने की कोशिशों पर गर्व जताया। आज अबू धाबी में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें पीएम मोदी भारतीय प्रवासियों के बीच पहुंचने के लिए उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुशी जताते हुए लिखा कि उन्हें भारतीयों से मिलने की बहुत उत्सुकता है। उन्होंने अहलान मोदी कार्यक्रम में यूएई के भारतीय प्रवासियों के साथ रहने के लिए उत्सुकता व्यक्त की।
2015 के बाद पीएम का 7वां UAE दौरा
2015 के बाद से PM का 7वां UAE दौरा हो रहा है। जो भारतीय प्रवासियों में उत्साह भरा है। उनकी प्रियंका में रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है। क्योंकि 65,000 से अधिक लोगों ने पहले ही अपनी मौजूदगी दर्ज करा ली थी। यहां भारतीय प्रवासियों की सबसे बड़ी आबादी है। जो देश की कुल जनसंख्या का लगभग 35% है। पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 700 से अधिक सांस्कृतिक कलाकार शामिल हैं। जो भारतीय कलाओं को प्रस्तुत करेंगे। 'अहलान मोदी' कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी 14 फरवरी को अबू धाबी में एक हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे।दरअसल दिसंबर में पीएम मोदी और बीएपीएस स्वामी ईश्वरचरणदास ने प्रधानमंत्री के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर उनको निमंत्रण सौंपा था।जिसे पीएम ने विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर लिया था। इसके साथ ही इस ऐतिहासिक मंदिर के लिए उन्होंने अपना उत्साहपूर्ण समर्थन जताया था।
Newsdesk