National Printing Expo: भाजपा विधायक ने नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का किया शुभारंभ
National Printing Expo: भाजपा विधायक ने नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का किया शुभारंभ
जयपुर। National Printing Expo: राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोपाल शर्मा ने आज तीन दिवसीय नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर एक्सपो का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक्सपो में स्टॉल का देखकर एग्जिबिटर्स से विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली।
प्रिंटिंग हब बनाने की दिशा में पहला कदम
जयपुर में पहली बार प्रिंटिंग एक्सपो के आयोजन को लेकर प्रिंटर्स क्लब को बधाई देते हुए कहा कि जयपुर को प्रिंटिंग हब बनाने की दिशा में इस एक्सपो का आयोजन पहला कदम है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रिंटिंग का पुराना इतिहास नहीं रहा। लेकिन प्रिंटिंग का काम जिस तरह से बिना पढ़े लिखे लोगों में अपने अनुभव से गौरवशाली काम किया। उसको देखकर जर्मनी के इंजीनियर तक हैरान रह गए थे। जयपुर के लोग बिना प्रशिक्षण के भी अपनी मेहनत परिश्रम अपनी लगन से निष्ठा से काम किया करते थे।
प्रिंटिंग जगत की कईं नामचीन हस्तियां रही मौजूद
शर्मा ने कहा कि प्रदेश के एक बड़े समाचार पत्र के संस्थापक राजस्थान में कागज की फैक्ट्री लगाना चाहते थे। ताकि प्रिटिंग इंडस्ट्री के लोगों को राहत मिले लेकिन संभव नहीं हुआ। हम चाहते हैं कि जयपुर प्रिंटिंग हब के तौर पर अपनी पहचान बनाए और देश में अग्रणी बने। इसके लिए हमें सामूहिक प्रयास करने हैं। कार्यक्रम में राजस्थान ऑफसेट प्रिंटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शर्मा, आईपीएमए के अध्यक्ष जयवीर सिंह, एआईएफएमपी उमेश कुमार, ओपीए पंजाब के अध्यक्ष कमल चोपड़ा समेत प्रिंटिंग जगत की नामचीन हस्तियां मौजूद थी।आपको बात दें कि दो से चार मार्च तक चलने वाले नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो में देश-विदेश से साइनेज, डिजिटल, स्क्रीन, ऑफसेट प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज और पैकेजिंग इंडस्ट्री से जुड़े हुए दिग्गज मशीन निर्माता, सेवा प्रदाता और विक्रेता भाग ले रहे हैं।
Newsdesk