MP News: दिग्विजय सिंह का आया बड़ा बयान, हिमाचल में कांग्रेस की सरकार कायम, बगावतियों पर होगी कार्रवाई

MP News: दिग्विजय सिंह का आया बड़ा बयान, हिमाचल में कांग्रेस की सरकार कायम, बगावतियों पर होगी कार्रवाई

MP News: दिग्विजय सिंह का आया बड़ा बयान, हिमाचल में कांग्रेस की सरकार कायम, बगावतियों पर होगी कार्रवाई

मुरैना।Digvijaya Singh on Himachal Political Crisis:  प्रदेश में कांग्रेस सरकार के विधायक अपनी पार्टी से असंतुष्ट हैं। जैसा कि राज्यसभा चुनाव में देखा गया। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिमाचल कांग्रेस में विवाद पर बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पर कथित तौर पर संकट को लेकर कहा कि वहां सरकार कायम है। और बगावतियों पर समय आने पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल दिग्विजय सिंह राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए आए हुए हैं। इसी मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार कायम है। सरकार के गिरने की अफवाहें वही षड़यंत्रकारी लोग फैला रहे हैं। जिन्होंने कांग्रेस की सरकारें गिराने का ठेका लिया हुआ है।

बगावतियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: दिग्विजय

उन्होंने कहा कि वक्त आने पर बगावतियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांधी की यात्रा के संदर्भ में सिंह ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों की आवाज को बुलंद करना है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चंबल क्षेत्र में कांग्रेस कभी कमजोर नहीं रही। उसने यहाँ बेहतर प्रदर्शन किया है। सिंह ने कहा कि इस बार इस क्षेत्र से कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीतकर एक नया इतिहास बनाएगी।

आखिर हिमाचल में क्या हुआ?

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का सियासी संकट शुक्रवार को शुरू हुआ था। जब राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी और बीजेपी के उम्मीदवार जीत गए। इससे सुक्खू सरकार पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। और कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है।