Sonia Gandhi Letter: सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता के नाम लिखी चिट्ठी, लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का बताया कारण
Sonia Gandhi Letter: सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता के नाम लिखी चिट्ठी, लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का बताया कारण
Sonia Gandhi Letter: कांग्रेस पार्टी की सोनिया गांधी ने इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। क्योंकि उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन किया। इससे साफ हो गया कि रायबरेली से एक नया उम्मीदवार उतरेगा। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने पर विभिन्न विचार आए। किसी ने इस फैसले को सही बताया तो किसी ने गलत।। अब उन्होंने रायबरेली के लिए एक पत्र लिखा है। सोनिया गांधी ने अपने इस खत में लिखा है कि रायबरेली के बिना उनका परिवार अधूरा है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा, "मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है। वह रायबरेली आकर और आप लोगों से मिलकर पूरा होता है। यह नेह-नाता बहुत पुराना है और अपनी ससुराल से मुझे सौभाग्य की तरह मिला है।" सोनिया गांधी ने कहा कि रायबरेली के साथ उनके परिवार के रिश्तों की जड़ें बहुत गहरी हैं।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनावों में आपने मेरे ससुर फिरोज गांधी यहां से जिताकर दिल्ली भेजा। उनके बाद मेरी सास इंदिरा गांधी को आपने अपना बना लिया। उसके बाद से अब तक यह सिलसिला जिन्दगी के उतार-चढ़ाव और मुश्किल भरी राह प्यार और जोश के साथ आगे बढ़ती गई। इसी दौरान आप लोगों ने मुझे चलने की राह दी। सोनिया ने लिखा कि मैं अपने जीवनसाथी और सास को हमेशा के लिए खोकर आपके पास आई। मैंने आपके सामने अपना आंचल फैला दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो चुनावों विषम स्थितियों में भी आप लोग मेरे साथ एक चट्टान की तरफ खड़े हो और इसे मैं कभी नहीं भूल सकती। मैं आज जो कुछ भी हूं रायबरेली की जनता की बदौलत ही हूं।सोनिया गांधी ने कहा कि आप लोग उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं और वह आपकी सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने अपने चुनावी निर्णय का कारण अपने स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र में बताया।
Newsdesk