सतना में सड़क हादसे में दो की मौत
मध्यप्रदेश के सतना जिले से सड़क दुर्घटना को लेकर एक मामला सामने आया है,यह मामला मझगवां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है.पुलिस सूत्रों ने बताया कि मझगवां में खडे ट्रक से मोटरसाइकिल के टकरा जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई।
बता दे देर रात सतना चित्रकूट मार्ग पर तेज आंधी तूफान के बीच बाइक से जा रहे लोगों की बाइक मझगवां में स्थित आरटीओ बैरियर के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमे दोनों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नही हो पाई है।पुलिस इस मामले में जुटी हुई है.
Newsdesk