बैतूल के मुलताई में चार मतदान केन्द्रों में आज पुनर्मतदान
मध्यप्रदेश के बैतूल लोकसभा क्षेत्र के मुलताई विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर आज फिर से मतदान शुरु हो गया।
लोक सभा चुनाव 2024 का मतदान सात मई को 9 केंद्रों पर मतदान हो चुके है,जिसमे विदिशा, राजगढ़, गुना, मुरैना, सागर, ग्वालियर,भिंड, भोपाल और बैतूल सीट शामिल हैं। इसी बीच आज बैतूल संसदीय क्षेत्र की मुलताई विधानसभा के चार मतदान केन्द्रों में आज पुनर्मतदान हो रहा है.
आपको बता दे यहा 7 मई को हो चुके थे लेकिन यहां दुबारा मतदान हो रहा है दरअसल, जानकारी के अनुसार सात मई को मुलताई विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर कराकर से लौट रही बस में आग लगने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इसके बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को घटना की जानकारी भेजी गई थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आयोग को घटना के बारे में अवगत कराया गया था।
बता मतदान आज शाम 6 बजे तक होगा। इसके पहले सुबह साढ़े पांच बजे मॉकपोल की प्रक्रिया हुई। पुनर्मतदान में अमिट स्याही मतदाताओं के बायें हाथ की मध्यमा अंगुली में लगायी जाएगी।
Newsdesk