Steve Jobs की पत्नी Laurence Powell Jobs महाकुंभ में बनीं Kamla

Apple के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लौरीन पॉवेल जॉब्स ने महाकुंभ में हिस्सा लिया। उन्होंने केलाशानंद गिरी महाराज के आश्रम में समय बिताया और पूजा-अर्चना की। महाराज ने उनका नाम 'कमला' रखा और उन्हें अद्वैत गोत्र दिया। महाराज ने कहा, "यह पूर्व जन्म का संस्कार है। लौरा ने मेरे साथ आध्यात्मिक यात्रा की और अब वह मेरी बेटी जैसी हैं।" लौरीन का यह कदम भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ने का प्रतीक माना जा रहा है।