Amit Shah On Muslim League Jammu Kashmir: गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर को किया बैन!

Amit Shah On Muslim League Jammu Kashmir: देश विरोधी गतिविधियों के चलते केंद्र सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर को बैन करने का फैसला किया है। यूएपीए के तहत की गई यह कदम है, जिसमें आरोप है, कि इस दल के सदस्य जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। और उन्होंने आतंकी समूहों का समर्थन किया। इस बड़े निर्णय की जानकारी के बाद, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यह साझा किया है, कि यह संगठन और उसके सदस्यों ने राष्ट्र-विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में भाग लिया है, वे आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं और जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए लोगों को उकसाते हैं। इस निर्णय के साथ, मोदी सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्र की एकता, संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगा, और उसे कानून के पूर्ण प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।