Japan Earthquake: जापान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 92 हुई, 242 लोग अभी भी लापता
Japan Earthquake: जापान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 92 हुई, 242 लोग अभी भी लापता
Japan Earthquake: जापान में नए साल की शुरुआत एक भयावह भूकंप के साथ हुई, यह भूकंप एक या दो बार नहीं बल्कि 155 बार रिकॉर्ड किया गया। पहले भूकंप की तीव्रता 7.6 के साथ आया। बाद में यह भूकंप 7.5 की तीव्रता के साथ आया। यह झटका इशिकावा क्षेत्र के अनामिज़ु से 42 किलोमीटर उत्तर पूर्व में हुआ। और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसके बाद, एक ही दिन में 155 भूकंपों का सिलसिला शुरू हो गया। इससे कई घर, दुकान और इमारतों में नुकसान हुआ। और कई सड़कों में दरारें पैदा हो गई। कई हजार घरों की बिजली बंद हो गई और पानी की समस्याएं उत्पन्न हो गईं। सुनामी का खतरा बना रहा और बुलेट ट्रेनें भी रुकीं। भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
जापानी समाचार एजेंसी क्योदो के अनुसार सिर्फ वाजिमा शहर में 40 लोग लापता है। जापान में भूकंप की वजह से कई लोग लापता भी हो गए। लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। अभी भी 242 लोग भूकंप के बाद लापता है जिन्हें ढूंढा जा रहा है। सूत्रो के मुताबिक पुलिस और अग्निशमन विभागों के साथ मिलकर लापता लोगों की सुरक्षा और खोज में तेजी लाने के लिए आत्मरक्षा बलों ने भी लगभग 4,600 कर्मियों के साथ सहयोग कार्य शुरु कर दिया है।
आपको बता दें कि भूकंप के दौरान वाजिमा शहर के केंद्र में भीषण आग लगने से लगभग 48,000 वर्ग मीटर का क्षेत्र नष्ट हो गया है। आवश्यक सामानों की आपूर्ति की डिलीवरी एक चुनौती बनी हुई है, भूस्खलन के कारण 10 से अधिक स्थानों पर सड़कें बंद हैं। इससे पूरे प्रांत में अलग-अलग समुदायों में 700 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को गंभीर झटका लगा है, 13 शहरों और कस्बों में लगभग 30,000 घरों को बिजली कटौती और 80,000 अन्य लोगों को पानी की आपूर्ति के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। साथ ही मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि इशिकावा में लगभग 370 निकासी केंद्रों पर लगभग 33,000 लोग रुके हुए हैं, शौचालय तक पहुंच सहित स्वच्छता से संबंधित मुद्दे भी गंभीर चिंता के रूप में उभरे हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर इस भूकंप को 2024 ''नोटो पेनिनसुला अर्थक्वेक'' का नाम दिया है।
Newsdesk