Fighter movie: ऋतिक रोशन ने फिल्म फाइटर के स्क्वाड्रन लीडर का किया खुलासा, जानें कौन .....
Fighter movie: ऋतिक रोशन ने फिल्म फाइटर के स्क्वाड्रन लीडर का किया खुलासा, जानें कौन .....
Fighter:हाल ही में लॉन्च हुए 'फाइटर' का धमाकेदार टीज़र इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बन गया है, और देशभर में लोगों के बीच इसे काफी पसंद किया गया है। टीज़र के लॉन्च होते ही यह यूट्यूब पर ट्रेंडिंग नंबर 1 पर पहुँच गया है।
'फाइटर' ने दर्शकों को एक नए और रोमांटिक अंदाज़ में फिल्म की दुनिया में ले जाने का वादा किया है, जिसका परिचय टीज़र में दिखाया गया है। इसमें अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल के रूप में अपने दमदार लुक के साथ फैंसो को सरप्राइज किया है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह फिल्म एक्शन सीन्स को देशभक्ति के उत्साह के साथ पेश करती है।
यह फिल्म भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइज़ी होगी। फिल्म के निर्माता ममता आनंद, रामों चिब्ब और अंकु पांडे हैं। इस फिल्म से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक पोस्टर 4 दिसंबर 2023 को रिलीज हुआ है। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जो दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगी।
Newsdesk