Navy Monitors Hijacked Ship: सोमालिया तट पर हाईजैक हुए जहाज को बचाने निकला INS चेन्नई, 15 इंडियन मेंबर्स भी मौजूद

MV Lila Norfork Hijacked: सोमालिया के तट से एक जहाज को अगवा कर लिया गया है। आपको बता दें कि इस जहाज पर 15 भारतीय सवार थे। जिन्हें बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने अब कदम बड़ाया है। नौसेना ने हाईजैक हुए जहाज पर सवार सभी 15 इंडियन मेंबर्स को वापस लाने के लिए आईएनएस चेन्नई को भेज दिया है।

सोमालिया के तट के पास से हाइजैक हुए जहाज में 15 भारतीय सदस्य शामिल हैं। अपहृत जहाज, एमवी लीला नॉरफॉक, की सभी भारतीयों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने बड़ा कदम उठाया है। सभी को सुरक्षित वापस लाने के लिए नौसेना ने आईएनएस चेन्नई को रवाना कर दिया है।

हाइजैक जहाज कड़ी निगरानी में है... सैन्य अधिकारियों के हवाले से जानकारी मिली है, कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई अब अपहरण की स्थिति से जहाज से निपटने के लिए कार्रवाई कर रहा है। पहले सैन्य अधिकारी ने कहा था, "भारतीय नौसेना हाइजैक जहाज 'एमवी लीला नॉरफॉक' पर कड़ी निगरानी रख रही है, जिसके बारे में गुरुवार शाम को जानकारी मिली थी। सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर चालक दल के 15 भारतीय सदस्य हैं। भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर नजर रख रहे हैं। और ही सुरक्षा के लिहाज से क्रू मेंबर्स के साथ संपर्क बना लिया गया है। सभी क्रू मेंबर जहाज के अंदर सुरक्षित हैं.