आतंकी राणा के प्रत्यर्पण की तस्वीरें आई सामने कमर में बेड़ियां, हाथ और पैर में हथकड़ियां
26/11 मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को शुक्रवार को आखिरकार भारत ले आया गया। विशेष विमान से भारत पहुंचे राणा को देर रात NIA ने विशेष अदातल में पेश किया।
मुंबई हमले का मास्टर माइंड तहव्वुर राणा भारत लाया जा चुका है। NIA अदालत ने उसे 18 दिनों की कस्टडी में भेज दिया है। राणा को कल विशेष विमान से अमेरिका से दिल्ली लाया गया था। राणा को भारतीय अधिकारियों को US मार्शल ने सौंपा था। इसी बीच अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने प्रत्यर्पण की तस्वीरें जारी की हैं। आपको बता दे की कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी मार्शलों ने मंगलवार को पाकिस्तानी नागरिक और कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा की हिरासत भारत के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों को सौंप दी.
जिसके चलते भारतीय विमान ने बुधवार रात को उड़ान भरी थी। बीच में विमान एक ब्रेक लिए था। जिसके बाद गुरुवार रात को शाम 6 बजे के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा।
News desk Hindi