Karmma Calling Trailer: हॉटस्टार ने क्राइम ड्रामा सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' का ट्रेलर किया रिलीज
Karmma Calling Trailer: हॉटस्टार ने क्राइम ड्रामा सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' का ट्रेलर किया रिलीज
Karmma Calling Trailer: हॉटस्टार ने अपनी नई क्राइम ड्रामा सीरीज "कर्मा कॉलिंग" का ट्रेलर लॉन्च किया है। रवीना टंडन ने इस सीरीज में पावरफुल इंदराणी के रूप में उभरते हुए दिखाई दी हैं। वह अलीबाग की क्वीन बनी हैं और अपने दोस्तों और दुश्मनों से बदला लेने का इरादा रखती हैं। इस धारावाहिक का प्रीमियर 26 जनवरी को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा। साथ ही इस सीरीज के साथ रवीना जल्द ही अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी फिल्म "वेलकम टू जंगल" में भी दिखाई देंगी। यह फिल्म साल के अंत में रिलीज होने के लिए तैयार है। जिसे लेकर फैंस बेहद एक्सॉ़इटेड है।
Newsdesk